Sunday, January 31, 2010

शब्द अशब्द / Shabd Aashabd

# # #
अंजुरी
शब्द की
समा नहीं सकती
अशब्द के
सागर को,
चोंच
पंछी कलम की
भर सकती
बस
कागज़ के
नन्हे
गागर को.......

Anjuri
Shabd kee
Samaa nahin sakti
Ashabd ke
Sagar ko,
Chonch
Panchhi kalam kee
Bhar sakti
Bas
Kagaj ke nanhe
Gagar ko......

Saturday, January 30, 2010

तलाश-ए-जाना/Talash-e-Jaana


# # #
तलाश-ए-जाना का
सफ़र
यारों
कुछ
ऐसा हुआ,
हरेक मोड़ पे
हमें
मंजिल का
गुमां हुआ,
भटकते रहे थे
हम
तारीकियों के
जंगल में,
सर-ए-राह
मिला था वो
और
रहनुमा हुआ....

Talaash-e-jaana ka
Safar
Yaaron
Kuchh aisa hua,
Harek mod par
Humen
Manzil ka
Gumaan hua,
Bhatakte rahe the
Hum
Tariqiyon ke
Jungle men,
Sar-e-raah
Mila tha wo
Aur
Rahnuma hua.....

शब्द उदार /Shabd Udaar

# # #
सताती हूँ
प्रतिदिन
उन्हें
किन्तु शब्द
उदार
निज को सिर
भारी करे
मेरो भार
उतार.......

Sataati hun
Pratidin unhe
Kintu
Shabd
Udaar,
Nij ko sir
Bhaari kare
Mero bhaar
Utaar.....

Thursday, January 28, 2010

कुछ भी कहिये / Kuchh Bhi Kahiye.....

# # #
दुनियाँ के
हर जुडाव में
आकर्षण का
हाथ होता है..
अपनी
प्रतिछाया भी
संग चलती है
जब
प्रकाश
साथ होता है.....

Duniyaan ke
Har judav men
Akarshan ka
Haath
Hota है
Apni
Pratichhaya bhi
Sang chalti hai
Jab Prakash
Saath
Hota hai....

Wednesday, January 27, 2010

प्राणप्रतिष्ठा/Praanpratishtha

# # #
स्पर्श
उसके ने
की है
प्राणप्रतिष्ठा
इस पत्थर की
मूरत में
अरसे पे हैं
अश्रुपूरित
ये नयन मेरे.........

Sparsh
Uske ne
Kee hai
Praanpratishthaa
Is patthar ki
Murat men
Arse pe hain
Ashrupurit
Ye nayan mere....

एक सवाल......

# # #
हुआ खामोश
क्यों
बुलबुल,
चूमा था
जब
शबनम ने
चमन के
नाजुक
फूलों को........

Tuesday, January 26, 2010

उपालम्भ/Upaalambh....

# # #
मेरा उपालम्भ
मान उसको
प्रियतम क्यूँ
घबरा गये
हुआ मिलन जो
बिछोह पर
नयनों में
आंसू
आ गये......

(उपालम्भ=उलाहना/शिकवा)

Mera upaalambh
Maan isko
Priytam kyun
Ghabra gaye,
Hua milan jo
Bichhoh par
Naynon men
Anshu
Aa gaye.....

(Upaalamnb=Ulaahana/Shikvaa)

फ़ित्रत......

# # #
फ़ित्रत
हमारी है
आजादी,
चाहे
कर लो
पाबन्द
हमें
क़फ़स से,
बना लेंगे
हम एक
मुकम्मल
चमन अपना
सींच कर
खून-ए-जिगर
अपने से.....

[फ़ित्रत=स्वभाव/टेम्परामेंट, पाबन्द=विवश/वचनबद्ध, क़फ़स=पिंजरा, मुकम्मल=सम्पूर्ण, खून-ए-जिगर=ह्रदय का रक्त- उर्दू में जिगर शब्द का प्रयोग ह्रदय, यकृत (लीवर),साहस और आत्मा के लिए होता है.]

Monday, January 25, 2010

निष्क्रमण......

# # #
शेष
कर दूंगी
ह्रदय से
स्मृतियाँ
तुम्हारी,
तुम अपने
मस्तिष्क से
पहले,
करो तो
निष्क्रमण
मेरा !

Sunday, January 24, 2010

लेखे भाग्य के .......

# # #
पवन ने
लिख दिए
लेखे
हमारे
भाग्य के,
मिले थे मुझको
अंधड़,
भाग
उनके में था
बसंत आया,
बहुत कुछ
रह गया था
अनकहा,
मिली थी
खुशियाँ
उनको,
सागर
दर्द का था
मुझमें लहराया......

(यह थोड़ी अलग तरह की अभिव्यक्ति है...किसी के गम सुनते सुनते सोचा खुद को उसकी जगह रखूं और कुछ लिखूं...आशा है यह नया प्रयास आपको पसंद आएगा)

स्पर्श ( दो नन्ही नज्में )

# # #

(१)

नज़रों को
देखा नज़रों ने
मंज़र थे
कुछ पहचाने
मीत बने
जीवन भर के वो
कल तक थे जो
अनजाने.......

नयनो से नयनें
मिलने से बस
हुआ यही था
निष्कर्ष
दिव्य हुआ था
चक्षु से
चक्षु का
यह मादक
गहन स्पर्श.....

(२)

छूकर मेरे दिल को
किया तूने
क्या इशारा
बदला यह मौसम
लागे प्यारा जग सारा...

बिन कहे
बिन बोले
हुआ था
ह्रदय का
हर्दय से
मौन विमर्श
सब कुछ
नव्य भया था
साजन
पाकर तेरा
गहन स्पर्श .....

Saturday, January 23, 2010

समंद सयानो/ Samand Sayaano

# # #
सीप शंख को
फैंकी देई
राखे ना
निज के पास
समंद
सयानो है बरो
मोतियन ना
सहज
निकास....

Seep Shankh ko
Fainki dayi
Rakhe na
Nij ke pas,
Samand
Sayano
Hai baro
Motiyan na
Sahaj
Nikaas.....

Friday, January 22, 2010

असीम का दृश्य / Aseem Ka drishy

# # #
बूँदें नन्ही
समंद भई
हुई मिल कर
जब एक,
द्वैत बने
अद्वैत
तब
दृश्य
असीम का
देख ........

Boonde nanhi
Samand bhayi
Hui milkar
Jab
Aek,
Dvait bane
Advait
Tab
Drishya
Aseem ka
Dekh.......

Thursday, January 21, 2010

अगण्य / Aganya....

# # #
आवृति
स्तनपान की
मैय्या
करे न
याद !
गणना
कर कर
भूल गये
हम
अगण्य का
स्वाद !!

Wednesday, January 20, 2010

कड़वाहट और माधुर्य/ Kadwahaht aur Madhurya

$ $ $
नीमझर ने
कहा
मुझ में मीठास
नहीं
कड़वाहट है,
मधुमख्खी बोली
क्यों चिंतित हो
बावरे
मुंह में मेरे
माधुर्य की
तरावट है.....

(नीमझर=नीम का फूल जिस के कडुवे रस को भी मधु मख्खी गृहण कर शहद बना देती है )

Neemjhar ne
Kaha
Mujh men
Meetas nahin
Kadwahat hai,
Madhumakhkhi boli
Kyon chintit ho
Bawre !
Munh men mere
Madhurya ki
Tarawat hai.....

(Neemjhar = neem ka phool jiska kadua ras bhi madhumakhkhi ke grahan karne se madhu-shahad ban jata hai)

Tuesday, January 19, 2010

संगत / Sangat.....


# # #
तुच्छ
मनुज से
जुड़े
भद्र तो
होता
दुर्गुण
सिक्त !
मिल कर
सागर से
ज्यों होता
नीर
नदी का
तिक्त.....

Tuchchh
Manuj se
Jude
Bhadra to
Hota
Durgun
Sikt !
Mil kar
Sagar se
Jyon hota
Neer
Nadi ka
Tikt !!

Monday, January 18, 2010

पोथी / Pothi.......

# # #
साँसे
निकलेगी
और
बिखर जाएगी
माटी,
कल्पना
हमारी
कैसी है
थोथी ???
अरे !
मौत
और कुछ नहीं
जीवन के
पन्नों की है
एक जिल्द बंधी
पोथी !!!

Saansen
Nikalegi
Aur
Bikhar jayegi
Maati,
Kalpana hamari
Kaisi hai
Thothi ???
Are !
Mout
Aur kuchh nahin
Jeevan ke
Pannon ki hai
Aek zildbandhi
Pothi !!!

हरसिंगार........

# # #
हरसिंगार
हो तुम
निकट
प्रेमियों की
वफाओं के........

याद
दिलाते हो
तुम
शहजादी
पारिजातका को
ठुकराया था
जिसको
प्रेमी रवि ने
और
हुई थी
व्यथित वो
राजकुमारी
और
गँवा दी थी
जान
जिसने
अपनी
और
पैदा हुए थे
तुम
भस्म
उसकी से .......

खिलते हो
तुम
रात के
अंधेरों में
और
झर जाते हो
तुम
बेवफा महबूब
सूरज के
आने से पहले
और
चूम लेते हो
तुम
जमीं को
होने को
भेंट
प्रभु को......

Sunday, January 17, 2010

दिन / Din......

# # #
नभ है
छलनी
महाकाल की,
तारे
छिद्र
विशेष !
कूड़ा
तिमिर का
छन जाता
जब,
दिन
रह जाता
शेष !!

Nabh hai
Chhalani
Mahakaal kee,
Taare
Chhidra
Vishesh !
Kooda
Timir ka
Chhan jata
Jab
Din
Rah jata
Shesh !!

Saturday, January 16, 2010

गौहर-ए-चश्म / Gauhar-e-Chashm

# # #
गौहर-ए-चश्म को
रखा कर
पोशीदा
चश्म में ही,
गवांता
क्यों है
दर्द की
अकूत
अज्मत को....

Gauhar-e-chashm ko
Rakhaa kar
Poshidaa
Chashm men,
Ganwaata
Kyon hai
Dard ki
Akoot
Azmat ko....

(गौहर=मोती, चश्म=आँख, पोशीदा=छुपा हुआ, अकूत=जिसको मापा ना का सके, अज़मत= महिमा/महात्म्य)

Friday, January 15, 2010

साँसे और सिक्के/ Saanse Aur Sikke.....

$ $ $
पलकें
फड़के
पल प्रतिपल
ना जाने
कितनी बार,
महँगी
साँसों का
मोल भूल
सिक्के
गिने
संसार....

Palaken
Phadke
Pal-pratipal
Na jane
Kitni baar,
Mehangi saanson ka
Mol bhool
Sikke
Gine
Sansaar........

Thursday, January 14, 2010

न्याय......(आशु रचना)

# # #
घाव हुए हैं
एक रूप
छाती लगे
या पीठ,
कायर है
या सुरमा
न्याय करे
यह दीठ*.... ....

*दृष्टि

गुलशन को महकाना है / Gulshan Ko Mehqana hai......

# # #
महसूस कर
फितरते-ए-गुल को
निज को
हमें
समझाना है,
महकना नहीं
महज़
खुद ही
गुलशन को
महकाना है....

Mehsoos kar
Fitrat-e-gul ko
Apne ko
Humen
Samjhaana hai,
Mehaqana nahin
Khud hi
Mahaz
Gulshan ko
Mehaqana hai......

Wednesday, January 13, 2010

युग्म और अपवाद / Yugm Aur Apvaad

# # # .
नहीं है
बिना युग्म
कुछ भी
ब्रहमांड में......

यह द्वैत ही है
कारण
इस सृष्टि के
सृजन का....

किन्तु
है इसका
एक अपवाद भी:
"मुक्त आत्मा" !
जो
होती है
अकेली
स्थिर
स्वयं में .......

Nahin hai
Bina yugm
Kuchh bhi
Brahamand men....

Yah dwait hi
Karan hai
Srishti ke
Srijan ka.....

Kintu hai iska
Aek apvaad bhi :
"Mukt Atma" !
Jo
Hoti hai
Akeli
Sthir
Swayam men....

Tuesday, January 12, 2010

बीज /Beej....

# # #
हीरे
कंकर
ना उगते
उगे केवल
बीज,
माटी की
अपनायत पा
जाये जो
पसीज.......

Heere
Kankar
Na ugte
Uge keval
Beej,
Maati ki
Apanayat pa
Jaaye jo
Paseej.......

Monday, January 11, 2010

लौ / Lau.......

# # #
चिता सजाई
दीप की
कियो
सोरह सिंगार,
सती हो गयी लौ
जब
बिछड़ो
रवि भरतार ....

Chita sajayi
Deep kee
Kiyo
Sorah singaar,
Sati ho gayi lau
Jab
Bichhro
Ravi bhartar.....

Sunday, January 10, 2010

नेकी कर तू भूल / Neki Kar Tu Bhool.....

# # #
बसेरा
पंछी
कितने किये
खाये किसने
फल फूल,
पथिक !
सीख ले
वृक्ष से
नेकी कर
तू भूल....

Basera
Panchhi
Kitne Kiye
Khaaye kisne
Phal phool,
Pathik !
Seekh le
Vriksh se
Neki kar
Tu bhool.......

(Dedicated to the individual who taught this lesson by percept and example)

Saturday, January 9, 2010

देना पाउना / Denaa Paunaa

# # #
देते हाथ से
दिखता
लेता हुआ
कोई हाथ,
किसका
देना पाउना
जाने
केवल
जगन्नाथ ......

dete haath se
dikhta
leta hua
koyi haath,
kiska
denaa paauna
jane
keval
jagnnath.....

Friday, January 8, 2010

वासना / Vaasna......

# # #
रे मन !
वासना
विषधर का
फन है
ढीला मत
छोड़ ......

वासना
महान एक
ऊर्जा है
सही दिशा में
मोड़...........

वासना
अमृत का
कण है
यूँ ही मत
छोड़ .....

वासना
तेरी ही
शक्ति है
भ्रम में ना
दौड़.....

Re Man !
Vaasna
Vishdhar ka
Fan hai
Dheela mat
Chhod .....

Vaasna
Mahan aek
Oorja hai
Sahi disha men
Mod......

Vaasna
Amrit ka
Kan hai
Yun hi mat
Chhod.....

Vaasna
Teri hi
Shakti hai
Bhram men na
Daud.....

Thursday, January 7, 2010

जीवन और मौत / Jeevan Aur Mout....

# # #
जन्म से
जन्मता है
जीवन
जन्म से ही
जन्मती है
मौत,
प्रकाश
और
धुंए की
एक है जननी :
दीये की
दमकती
जोत.....

Janm se
Janmta hai
Jeevan
Janm se hi
Janmti hai
Mout,
Praksh aur
Dhunve ki
Aek hai janani :
Diye ki
Damakti
Jot.........

Wednesday, January 6, 2010

दर्द का दरख्त /Dard ka Darkht.....

# # #
दर्द के
अनमोल
दरख़्त पे
नहीं है
महज़
कसकों के
शूल,
जुदाई की
उन्मादी रुत में
बरसते हैं
उस से
अश्कों के
फूल.....

Dard ke
Anmol
Darkht pe
Nahin hai
Mahaz
Kasakon ke
Shool,
Judayee ki
Unmaadi rut men
Baraste hain
Us se
Ashkon ke
Phool............

Tuesday, January 5, 2010

लालच/ Lalach.........

# # #
ले समा सके
उतना ही
अरे बन्दे !
अंधे
लालच को
छोड़ के,
फट जाती
पकी अनार
रस
खुद ही के
जोर से.........

Le sama sake
Utna hi
Are Bande !
Andhe
Lalach ko
Chhod ke....
Phat jaati
Paki anaar
ras
Khud hi ke
Jor se......

Monday, January 4, 2010

मंजिल / Manzil.....

# # #
पूछा था
तेली के
बैल ने :
मेरे अज़ीज़
कोल्हू !
चलें है
कितने कोस हम,
कहाँ है मंजिल......?
बोला था कोल्हू :
धीरज धर
मेरे दोस्त !
तिल जब होंगे ख़त्म
आएगी
तभी
मंजिल......"

Puchha tha
Taili ke
Bail ne :
Mere Azeez
Kolhu !
Chalen hain
Kitne kos hum
Kahan hai manzil...?
Bola tha kolhu:
Dheeraj dhar
Mere Dost !
Til jab honge khatm
Aayegi
Tabhi
Manzil...........

Sunday, January 3, 2010

मासूम साँसें/Masoom Saansen

# # #
मासूम
साँसे तो
अपनी
मौज में
अन्दर
बाहिर का
खेल
खेलती है ,
इस
कुदरतन
हरक़त से
इनकी
इन्सां
बेचारे की
उम्र
ढलती है.....

Masoom
Saansen to
Apni
Mouz men
Andar
Bahir ka
Khel
Khelti hai,
Is
Kudaratan
Harqat se
Inki
Insaan
Bechaare kee
Umr
Dhalti hai......

Saturday, January 2, 2010

ठगी / Thagi

# # #
असत
मिटा
सत को
बता
दिया
आलोक
अवतार !
नाम उन्ही का
ले ले कर
ठगी
करे
संसार !!

Asat mita
Sat ko bata
Diya
Aalok
Avtar !
Naam
Unhika
Le le kar
Thagi
Kare
Sansaar !!

Friday, January 1, 2010

प्रतीक्षा / Prateekshaa........

###
पलकों
प्रतीक्षा
प्रीतम
बसी
नयन
बने अनमोल !
पिया मिलन
पश्चात तो
अंखियन का
क्या मोल !!.

Palkon
Pratiksha
Preetam
Basi
Nayan bhaye
Anmol
Piya milan
Paschaat to
Ankhiyan ka
Kya mol......