Friday, August 1, 2014

अभिज्ञान सत्य का....(नायेदा आपा)

अभिज्ञान सत्य का....(नायेदा आपा)


Koran is more a book to be sung than a book to be read. The Koran was not written by a scholar or a philosopher. This is a direct verse from the God, a message to the humanity from the God. Koran has its great rhythm which can only be felt by involving in its sweetness. This poem is one ‘essence’ which I gathered while being with the Koran.

***********************************
सुनना
वही
होता है
सटीक
जिसमे होता है
ध्यान
अर्थ का
और
होती हो
तत्परता
स्वीकारने
विवेकशील
तथ्यों को....

अकारण
विरोध और
तर्क
का नहीं
प्रयोजन
पाने हेतु
अभिज्ञान
सत्य का....

यदि
में घड़
रहा हूँ
झूठ
तो होऊंगा
मैं ही
अपने कर्म का
उत्तरदायी,
ना होगा
तुम पर
दायित्व
किंचित
उसका...

यदि तुम
रहे हो
झुठला
सत्य को तो
क्षय है
उसमें
मात्र
तुम्हारा,
ना कि
मेरा...

(बात वेद पर हुई तो कोरान पर भी हो....नायेदा आपा मुस्लिम परिवार में पैदा हुई, हिन्दू से प्रेम विवाह किया, जैन बौध,इसाई दर्शन का भी अध्ययन किया...नास्तिकों की बातों को भी पढ़ा गुना...उनके लिखे में सार आता है सकारात्मक बातों का...शेयर करने से नहीं रोक पायी, इसलिए पोस्ट कर रही हूँ...महक नाम बार बार आ जाता है यह संयोग है..मुझे शौक नहीं....महक अब्दुल्लाह )

रिश्तों के रखाव में : राधा-कृष्ण( नायेदा आपा)

रिश्तों के रखाव में : राधा-कृष्ण( नायेदा आपा)


रिश्तों के
रखाव में
सहजता का
अभाव क्यों ?

राधा ने
किसुन से
नेह लगाया था,
कान्हा ने
उस पावन प्रेम को
हृदय से
निभाया था,
किसी ने दोनों को
मंडप तले
नहीं बिठाया था,
सप्तपदी के
सामाजिक
नियमों से
नहीं बंधाया था,
पूर्ण पुरुष ने
पूर्ण-नारी को
आत्मवत
अपनाया था,
कृष्ण में थी
विलीन राधा,
और
राधा में भी
किसना
समाया था,
भक्तियुग के
कवियों ने
इसी
प्रेम को
अपने
गीतों में
गुनगुनाया था...

नहीं थकते हम
जपते हुए नाम
राधेश्याम का,
क्या भूला जा
सकता है वह
मंज़र ब्रिजधाम का,
जहाँ रास हुआ था
ब्रिजकिशोरी-सुन्दरश्याम का,
हर मंदिर में
होता है दर्शन
प्रेमी-युगल
पूर्ण-वृतुल
राधेश्याम का,
वृन्दावन के संग
सुमरिन करते हैं
हम बरसना
नाम का.
चन्दन तिलक
श्री राधा है
विश्वपति
सालिग्राम का.

पाया था
समरूप
प्रभु के
राधिका
आराधिका ने,
गुंजायमान है
सर्वत्र
मधुर उच्चारण:
राधे राधे,
बिन राधे
कृष्ण है आधे...

फिर भी
सच्चे
प्रेमियों के
प्रगाढ़
पवित्र प्रेम से
समाज का
दुर्भाव क्यों...?
रिश्तों के
रखाव में
सहजता का अभाव क्यों...?

याद आने लगे : नायेदा और अंकित

याद आने लगे : नायेदा और अंकित

(यह दो-गाना मेरी आपा और जीजू की शुरुआत की पेशकश है जो उन्होंने किसी वक़्त मिल कर लिखी थी..दशकों बाद मैंने आज इसे फिर से पढ़ा और सुग्राह्य करने के लिए मूल भावों को डिस्टर्ब किये बिना थोडा सा अल्फाज़ का हेर-फेर किया है उनकी इज़ाज़त से. आप से शेयर करते हुए ख़ुशी हो रही है)

आप क्यों /हम को याद आने लगे
आँख नम हो आई
खुद को हम/ भरमाने लगे.

अक्स तुम्हारा/हर लमहे देखा हमने
जुदा हो कर भी
हम इस तरहा/ मुस्कुराने लगे.

खुली आँखों में/ ख्वाबों ने दिये डेरे
पलक झपकेंगे कैसे
नींदों से भी/घबराने लगे.

हर सांस गाती है/ तराने तेरे
धुन को सहलाते हुए
साजों को हम/ बजाने लगे.

बेदर्दी ना है प्रीतम/ जाने है दिल मेरा
सब बिसरा के हम
खुद को भी/बहकाने लगे.

एक मिटटी को /बांटा है खुदा ने/ मेरी जाँ
जान फूंकी जो
कदम सबके यूँ /लड़खड़ाने लगे.

अल्फाज़- किताबें / भूल गये हम तो
बस आप है इल्म मेरे
रीझे किस्मत पे/ और इतराने लगे.

हाथ में हाथ दिया था/ जिस पल तूने
गूंगे थे तब तलक हम
फिर से नग्मात/गुनगुनाने लगे.

सहर का तारा/लुभाने लगा हम को
आप आयेंगे महरबां
महफ़िल / हम सजाने लगे.

प्यार हमारा हर पल/ बढ़ता ही रहे
एक जाँ दो जिस्म
परिंदों से /चहचहाने लगे.

शैय्या से शमशान तक (अंकित जी की रचना)

शैय्या से शमशान तक (अंकित जी की रचना)
(अंकितजी मेरी आपा नायेदाजी के खाविंद है, दोनों का रिश्ता एक उदाहरण है..उनका जुड़ाव प्रत्येक बात में है सांसारिक, साहित्यिक, अध्यात्मिक...दोनों अभिन्न मित्रों ने एक दूसरे को बढाया है, संवारा है..आज उनकी एक रचना आप से शेयर कर रही हूँ...जो हम लिखनेवालों के लिए प्रेरणा हो सकती है )
# # #

जीवन,
एक साँझा नाटक,
देह और आत्मा का,
जिसे खेल रहें है
हम सब,
संसार के,
विशाल
वृहत
रंग मंच पर..........

मैंने,
अपनी रचनाओं में,
शैय्या के सुख़
पाने या ना पाने की
बातें की
अथवा
मंजिल बनाया
शमशान को,
मेरी हर
ख़ुशी और
गम बस रहे
भटकते
शैय्या से
शमशान तक......

क्यों
ना जाना
हे प्रभो!
जीवन कुछ और है
वासना और
मृत्यु के
सिवा............

क्यों भूल गया में,
हे विभो !
जन्म को
प्रेम को,
सौहार्द को,
हर्ष को,
आनंद को,
शक्ति को,
मुक्ति को,
तृप्ति को,
प्रकृति को,
गीत को,
संगीत को,
अगणित तथ्यों को,
जीवन के सत्यों को,
तुम को,
स्वयं को...............

तेरा आना : अंकित



तेरा आना : अंकित

'इत्ता' सा तेरा आना,
इस शहर की
बारिश की तरहा है
चली आती है जो
बस यूँ ही
जानलेवा
लम्बी सी
तपिश के बाद,
और
बरस कर बेमन
कुछ देर,
छोड़ जाती है
फिजा में
और ज्यादा
उमस और उदासी...

आओ मगर,
इस
कदर आओ,
मौसम
बदल जाये,
उदासियाँ
हंसने लगे,
गुलशन
महक जाये.....

ना इठला,
टुक सोच
ऐ बादल !
तुझ में जो
जल है,
जल जाना है
मेरा
,
बरस तू
जैसे भी
मिल जाना है.
तुझको
मुझ में ही..

Tuesday, May 27, 2014

खुली हुई खिड़कियाँ (नायेदा आपा की रचना का रूपांतरण)

खुली हुई खिड़कियाँ (नायेदा आपा की रचना का रूपांतरण)
# # #

हुसैन सागर के
किनारे
चलते चलते
हल्के कदमो
और
भारी मन से,
माँगा था
उस दिन
जब मैंने
तोहफा
खुलेपन का,
कहा था तू ने,
खुलती है
जब भी ये
खिडकियाँ,
होता है एहसास
एक सिसकती सी
ठंडी सांस को,
महके महके
गर्माहट भरे
खुले आकाश का,
लगता है
नया है
बहुत कुछ
अनजाना सा,
बहुत कुछ है
जानना और
पाना,

उमड़ता है
मगर
कभी कभी
एक तूफ़ानआसमां में,
थपेड़ता है
जोरों से
खुली हुई
खिडकियों को,
ना सिर्फ
खिडकियाँ,
हो जाते हैं बंद
दरवाज़े भी
डर कर
सहमे बिना...

संभाल लो ना
इन दरीचों
दरवाजों को
पहले से ही
अड़गी* पे,
ताकि खो ना दे
वे अपने
नए वुजूद को
और
खुलते रहें
वक़्त के साथ
और ज्यादा,
संभल के
समझ के......

*स्टोपर

Monday, May 26, 2014

हीन भावना (नायेदा आपा की कलम से )

हीन भावना (नायेदा आपा की कलम से )


(मेरी एक सहपाठी की 'पी.एच. डी।' के लिए रिसर्च का विषय था : "इन्फीरियरटी काम्प्लेक्स एंड वोय्लेंस-इन वर्ल्ड हिस्टरी". उस ज़माने में मेरे रिसर्च का काम भी चल रहा था. हम दोनों एक ही गाईड के तहत होने के नाते अपनी बातें शेयर करते थे. हल ही में वे सब बातें खयाल में आयी और नतीजा यह रचना है.)

तारीख के पन्ने
भरे हैं
जुल्म-ओ-सितम की
दास्तानों से,
इंसानी फ़ित्रत
परे हैं कब
इन अफसानों से ...

हुए है बहुत
दयानतदार,
मालिक
जेहनी और
रूहानी ताकत के
इंसानी तारीख में,
झलक पाते हैं
उनकी आज भी
तहजीब में....

खोजना था,
हीन भावनाओं का
क्या होता है असर
इंसानी फ़ित्रत पे,
क्यों बरपा करतें है
तहलका
ये लोग
सीधी साधी
कुदरत में...


नाम आये थे
सामने
सितमगर
तेमूर
मामाश्री सकुनी के
हिटलर
रास्पुटिन
क्लियोपेट्रा
महमूद गजनवी और
मुसोलिनी के.....


जिनमें
जिस्मानी कमी थी,
उनमें
हीन भावना
जोरों से जमी थी,
हिंसक
ईर्ष्यालु और
कुटिल थे,
तेमूर और मामाश्री
अति-जटिल थे....
यह निष्कर्ष
गलत ही नहीं,
बे-बुनियाद था,
शेर-ए-पंजाब
राजा रणजीत सिंह का
सेकुलर और डेमोक्रेटिक
जज्बा
हमें खूब याद था,
ध्रितराष्ट्र की अपनी
मजबूरी थी,
सूरदास की
रचनाएँ भी तो
कहाँ अधूरी थी.....

फिर हिटलर
रास्पुटिन
क्लियोपेट्रा
महमूद
मुसोलिनी तो
पूरे थे,
उनकी बर्बरता के
किस्से,
क्या बेबुनियाद और
अधूरे थे ?

एक बात सब में थी
समान
इन्फीरियरटी काम्प्लेक्स या
हीन भाव की,
वो ही
इर्ष्या
द्वेष
हिंसा
प्रतिहिंसा बन,
बदल देती थी
तस्वीर उनके
स्वभाव की.....

दूसरों से जलना/
प्रभुत्व
हासिल करने
कुछ भी कर देना
उनकी आदत थी,
ऊँचे उसूलों की आड़ में
खुद-परस्ती और
हावी होना
उनकी ताकत थी.....

आगाज़ बुलुंद था
मगर जिंदगी
बेसकून थी,
आखिर था
दर्दनाक
हर बात बस
जूनून थी.....

हीन भावना के
शैतान ने
खुदा से
दूरियां बढाई थी
इन भटके हुओं के
करतबों से
इन्सानियत
शरमाई थी.....