Wednesday, November 30, 2011

मंजिल..

# # #
खिल कर
गिरा था
हो कर फ़ना
खूब खिला
खूब महका
फूल
जड़ के ही
पांव में,
मंजिल
रूहानी
सफ़र की
होती है
अपनी
पनाह
और
खुद की ही
छांव में..

(अलफ़ाज़ दिये हैं सर के किसी खास मूड में सुनी बात को.)

Tuesday, November 29, 2011

आगाज़...


# # #
क्यों बहूँ मैं
बहाव के संग,
नहीं मिलना मुझ को
खारे समंदर से,
तैरुंगी मैं
बर-खिलाफ इसके,
पहुँचने
पहाड़ की
ऊँची चोटी तक,
आगाज़ है जहाँ
कलकल बहती
इस पाकीज़ा नदी का...



Sunday, November 27, 2011

प्रतिच्छाया....

# # #
सूरज न होता
उदय-अस्त
भ्रमित हमारे
नैन,
जो तपे निरंतर
गगन में,
प्रतिच्छाया
उसकी रैन...

बिना दृष्टि...

# # #
बिना दृष्टि के
शब्द है
लेखनी मल
समान,
क्यों छींटे
काला सतत,
बिसरा
कागज
सम्मान.


निहाल..

# # #
गिरी सागर में
गगन से,
भई सागर
तत्काल,
'मैं' जब छूटी
बूँद से,
हो गयी बूँद
निहाल...


खिंच आता है
कुछ ऐसा
जीवन में
जिससे
बढ़ जाती है
ऊर्जाएं
और
होता है घटित
सामर्थ्य
उस निराकार को
आकार देने का
स्व-हृदय में...

मैत्री...

# # #
ना जाने क्यों
बांध देते हैं
हम
मैत्री सी विराट
भावना को
समय
देह
और
नेह के
संकीर्ण
घेरों में..

होती है मैत्री
साक्षी
सत्य की
अस्तित्व की
जीवन की
काल की,
करते हुए
प्रवाहित
असीम जीवन उर्जा....

होती है
रूह
मित्र
रूह की,
गुरु भी,
सेवक भी,
प्रेरक भी,
मार्गदर्शक भी,
सखा भी
साथी भी
साक्षी भी...

(इसमें नया कुछ भी नहीं है...लेकिन कम में सब कुछ समेट लेने का प्रयास है. आशा है मेरे पाठक, एक एक शब्द पर गौर फर्मायेगे,)

क्या नाम इसका प्यार है...

# # #
महक से
क्या फूल का यह
अनलिखा करार है,
पहले
तुझको
सौंपूं
हवा को
और
खुद झर जाऊं
मैं फिर,
या कहीं
क्या नाम
इसका
प्यार है ?