Tuesday, June 19, 2012

मेले (आशु रचना)


मेले (आशु रचना) 
# # #
जीवन की राहों में 
हम ने 
देखे थे 
बहुतेरे मेले,
कभी गुरु हुआ 
करते थे हम भी 
बने कभी थे 
हम भी चेले.....

रखा किसी ने 
हमें जकड कर
चला था कोई 
हाथ पकड़ कर
नाम प्यार का
दे दे कर यूँ  
कितने नाते 
हम ने झेले......

चाहत राहत
बन ना सकी थी,
कभी खुली वो
कभी ढकी थी 
हमने भी 
रिश्तों के भ्रंम में 
खेल ना जाने 
कितने खेले......

Sunday, June 17, 2012

सापेक्ष सत्य...(आशु रचना)


# # # # 
दिखे जो 
चरम चक्षु से
नहीं होता  वो 
अंतिम तथ्य,
जो जिया जाता है
हम से 
होता सदा
एक सापेक्ष सत्य.....

हर उदगम
आदि नहीं होता है
हर दर्द भी 
व्याधि नहीं होता है
मानो तुम 
कुछ भी ऐ साथी
सम्भोग
समाधि नहीं होता है......



Thursday, June 14, 2012

पावन झरना...(आशु रचना)


# # #
ना जाने कब 
तोड़ कर 
अवधारणाओं की 
उबड़ खाबड़ चट्टानों को 
निकल आता है 
हो कर विमुक्त 
उछल कूद कर
कल कल स्वर में गाता
निज सत्व का
पावन झरना
मनाते हुए उत्सव
अनायास घटित  
अभूतपूर्व 
उपलब्धि का....

ना जाने 
क्यों 
खोजते हैं हम
उत्तर जराजीर्ण 
जिज्ञासा का, 
करते हुए 
दुश्चिन्तन 
बीती कथा 
और
भ्रमजनित पिपासा  का..

अवधारणाओं की उम्र...(आशु रचना)


# # # # #
ज़रूरी नहीं 
अवधारणाओं की उम्र 
सदियों में हों,
कर लेते हैं कायम
वज्रवत शिलाखंड 
धारणाओं 
मान्यताओं
विश्वासों के 
हम 
अभी और यहीं
और 
रोक देते हैं 
बहिर्गमन 
निर्मल निर्झर का...

Thursday, June 7, 2012

गवारा...

# # #
बन कर मेहमां
आया है
मेरे घर 
गहरा सा 
एक अँधेरा,
ना कोई मह
ना है कोई सितारा,
पहचानी है 
सूरत उसकी 
रंग से महज़, 
करूँ कैसे 
ऐ मौला !
मैं उसको 
अब गवारा.....

Friday, June 1, 2012

मजबूर.....


# # # #
अज़ीम समंदर
गहरा पानी 
अकूत कुव्वत
संजीदा सा सब कुछ...

अदना सा कंकर
मिटटी का जिस्म 
बेडौल और बेहूदा 
नाकुछ सा सब कुछ...

छपाक से गिरा 
हल्की सी चोट
डोल गया था 
सब कुछ.....

इतना गुस्सा 
इतनी हलचल
तरंगों के गोले
लौट आते थे 
छूकर दूर किनारों को..

कैसी मजबूरी 
हज़ार हाथ वाला
समंदर 
नहीं उलीच पाया  
मगर 
एक नन्हे से कंकर को...
 
 

मा' बूदियत आइने की........

# # # #
मेहमानवाजी
लिपे पुते हुस्न की
कर देती है
नापाक
मा' बूदियत  
आइने की,
झूठ
बन कर पैरौ  
कर देता है बर्बाद  
तौकीर
सच जीए जाने की....

(मा' बूदियत =दिव्यता, पैरौ=अनुयाई/follower , तौकीर=प्रतिष्ठा)